निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन संख्या 1 और 2 हैं। तय कीजिये कि क्या कथनों में दी गयी जानकारी नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
एक 5 मंजिला इमारत जिसमें 2 टॉवर, A और B हैं, में 8 व्यक्ति रहते हैं। मंजिलों की संख्या इस प्रकार है कि भूतल की संख्या 1 है, पहली मंजिल की संख्या 2 है और इसी प्रकार आगे भी है, टॉवर B, टॉवर A के पूर्व में है। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग पसंद है।
कथन 1 - A को बैंगनी रंग पसंद है। E अपने टॉवर में खाली मंजिल के ठीक ऊपर रहता है। W टॉवर A में रहता है लेकिन उसे काला रंग पसंद नहीं है। वह व्यक्ति जिसे नीला रंग पसंद है वह पीला रंग पसंद करने वाले के निकट टॉवर B में रहता है। वह व्यक्ति जिसे लाल रंग पसंद है, वह Z है जो तीसरी मंजिल पर रहता है और उसके निकट कोई नहीं रहता है। टॉवर B में खाली मंजिल शीर्ष मंजिल है। A खाली मंजिल के ऊपर एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। W दूसरी मंजिल पर रहता है और C के निकट रहता है। टॉवर A में खाली मंजिल एक विषम संख्या वाली मंजिल है। E को काला रंग पसंद नहीं है। Q और G, जिसे सफ़ेद रंग पसंद है, पहली मंजिल पर रहते हैं। R, E के निकट रहता है।
कथन 2 - W को नीला रंग नहीं पसंद है। E को हरा रंग पसंद है और वह भूरा रंग पसंद करने वाले के निकट रहता है। G को सफ़ेद रंग पसंद है और वह टॉवर B में पहली मंजिल पर रहता है। Z तीसरी मंजिल पर रहता है। वह व्यक्ति जिसे नीला रंग पसंद है वह सफ़ेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर रहता है। लाल रंग पसंद करने वाले के बगल में और भूरा रंग पसंद करने वाले के ऊपर कोई नहीं रहता है। W दूसरी मंजिल पर रहता है और C के निकट रहता है। टॉवर A में खाली मंजिल एक विषम संख्या वाली मंजिल है। E अपने टॉवर में खाली मंजिल के ठीक ऊपर रहता है। A, टॉवर B में नहीं रहता है और R, टॉवर A में नहीं रहता है।
कौन भूरा रंग पसंद करता है और कौन उसके 2 मंजिल नीचे वाले व्यक्ति के निकट रहता है?
1
केवल कथन 1 में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन 2 में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन 1 या कथन 2 में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
3
केवल कथन 2 में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन 1 में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
4
कथन 1 और कथन 2 दोनों में दी गयी जानकारी मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
कथन 1 और कथन 2 दोनों में दी गयी जानकारी मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के पर्याप्त है।