BANK Union Bank of India Local Bank Officer Mock Test 2024 Logical Reasoning Data Sufficiency Scheduling
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों में, दिए गए प्रश्न के बाद तीन कथनों में जानकारी दी गई है। आपको यह तय करना है कि कौन सा कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है और तदनुसार अपना उत्तर चिह्नित कीजिये।
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F की शिक्षक के साथ सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में 5 और 12 तारीख को बैठक होती है। किन्हीं दो व्यक्तियों की एक ही दिन बैठक नहीं होती है। उनमें से किसकी 5 अक्टूबर को बैठक है?
कथन I: C और D की बैठक एक ही महीने में है। C से पहले किसी व्यक्ति की बैठक नहीं है।
कथन II: B की बैठक महीने की 5 तारीख को होती है, जिसमें 30 दिन होते हैं। B और D के बीच केवल दो व्यक्तियों की बैठक होती है।
कथन III: B और E की बैठक एक ही महीने में है। A और E की बैठक समान तारीख को नहीं है।
1
कथन I और II एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
2
केवल कथन I प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
3
प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ सभी कथन आवश्यक हैं।
4
प्रश्न का उत्तर देने के लिए या तो कथन I या III और कथन II आवश्यक हैं।
5
कथन II और III एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।