निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
आठ व्यक्ति - दया, दीक्षांत, दीया, धीरज, देव, दिव्यांक, देवांश और ध्रुव, एक कंपनी में उच्च से निम्न पद के अनुसार विभिन्न पदों जैसे - निदेशक, सीईओ, वीपी, एवीपी, टीम लीड, लीड मैनेजर, मैनेजर, एसोसिएट आदि पर पदस्थ हैं। प्रत्येक पद पर केवल एक ही व्यक्ति होता है। उन सभी को अलग-अलग रंग जैसे - नारंगी, काला, लाल, ग्रे, हरा, नीला, पीला और भूरा आदि पसंद हैं। जितने व्यक्ति देवांश से छोटे पद पर हैं, उतने ही व्यक्ति दीक्षांत से बड़े पद पर हैं और दोनों एक दूसरे से निकटतम बड़े पद पर या छोटे पद हैं। नारंगी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति कंपनी में न तो एसोसिएट है और न ही लीड मैनेजर है। वह व्यक्ति जिसे ग्रे रंग पसंद है, वह पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति, जो नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से बड़े पद पर है, से बड़े पद है लेकिन तीनों में से कोई भी एक दूसरे से निकटतम बड़े पद या छोटे पद पर नहीं है। लाल रंग पसंद करने वाला व्यक्ति कंपनी में वीपी है लेकिन वह व्यक्ति दीया नहीं है। न तो देव और न ही लाल रंग पसंद करने वाला व्यक्ति सीईओ है। काला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति कंपनी में लीड मैनेजर नहीं है। दया, धीरज से बड़े पद पर है लेकिन निकटतम बड़े पद पर नहीं है। जो व्यक्ति काला रंग पसंद करता है, वह पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से निकटतम छोटे पद पर है लेकिन नारंगी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से बड़े पद पर है। जिसे ग्रे रंग पसंद है वह कम से कम चार लोगों से बड़े पद पर है। कम से कम पाँच व्यक्ति देव से छोटे पद पर हैं। दीया, देवांश, जो दया से बड़े पद पर है, से बड़े पद पर है। भूरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, देव से निकटतम छोटे पद पर है। नीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति कंपनी में सबसे छोटे पद पर नहीं है। दिव्यांक, दीक्षांत से निकटतम बड़े पद पर है।