Comprehension Passage
नौ व्यक्तियों का जन्म नौ अलग-अलग वर्षों अर्थात 2005, 1992, 1999, 1985, 1982, 1978, 1983, 1968 और 1966 में हुआ था। गणना आधार वर्ष 2023 के अनुसार की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग रंग पसंद हैं जैसे गुलाबी, लाल, पीला, भूरा, बैंगनी, काला, हरा, सफेद और नारंगी, आवश्यक नहीं इसी क्रम में। B और बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच पैदा हुए व्यक्तियों की संख्या E, जिसे पीला और काला रंग पसंद नहीं है, के बाद पैदा हुए व्यक्तियों की संख्या से एक कम है। F को गुलाबी रंग पसंद नहीं है। E को भूरा रंग पसंद नहीं है। G और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच पैदा हुए व्यक्तियों की संख्या, भूरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से पहले पैदा हुए व्यक्तियों की संख्या के समान है। I सबसे छोटा है और उसे नारंगी रंग पसंद है। G और सफेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच एक व्यक्ति का जन्म हुआ था। न तो H और न ही E को भूरा रंग पसंद है। गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म लीप वर्ष में हुआ है। गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और C, जिसे काला रंग पसंद नहीं है, के बीच तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ था। काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का जन्म A, जिसे लाल रंग पसंद है, से तीन व्यक्ति पहले हुआ था, और वह C के बाद पैदा हुआ था। H का जन्म हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से चार व्यक्ति पहले हुआ था। H की आयु 3 का गुणज है और उसका जन्म D से ठीक पहले हुआ था। न तो H और न ही F को काला रंग पसंद है।
बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और B के बीच कितने व्यक्तियों का जन्म हुआ था?
1
तीन
2
एक
3
जितने व्यक्तियों का जन्म गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से पहले हुआ था
4
जितने व्यक्तियों का जन्म C और भूरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के बीच हुआ था
5
इनमें से कोई नहीं