निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:
एक वैक्सीन बनाने वाली कंपनी में जीवाणु, कोशिका और डीएनए नाम के तीन विभाग हैं। इन विभागों में काम करने वाले व्यक्तियों की संख्या अलग-अलग है अर्थात् 2, 3 और 4, व्यक्ति लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में। व्यक्ति अमरीश, अमिताभ, अमीकांत, अमर, अमरावती, अंजन, अनिल, अनिकेत और अनीश हैं। उन्हें अमरूद, सेब, केला, संतरा, नाशपाती, अंगूर, आम, कीवी और तरबूज के बीच विभिन्न फल पसंद हैं। उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी नीचे दी गई है।
संतरा और नाशपाती पसंद करने वाले व्यक्ति एक ही विभाग में कार्य करते हैं और उनमें से एक अमर है। आम पसंद करने वाला व्यक्ति कोशिका विभाग में कार्य करता है। जीवाणु विभाग में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या डीएनए विभाग में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या से या तो आधी या दोगुनी है। अमर और अनीश एक ही विभाग में कार्य नहीं करते हैं। अमिताभ जिसे सेब पसंद है वह न तो जीवाणु में काम करता है और न ही डीएनए विभाग में बल्कि अनिल के साथ काम करता है। अनीश को तरबूज पसंद है और वह न तो कोशिका विभाग में और न ही डीएनए विभाग में काम करता है। नाशपाती पसंद करने वाला व्यक्ति कोशिका विभाग में कार्य नहीं करता है। अमीकांत को केला पसंद है और वह कोशिका विभाग में काम करता है। अमरूद, अंगूर और कीवी पसंद करने वाले व्यक्ति एक ही विभाग में कार्य करते हैं। अनिकेत को न तो अमरूद पसंद है और न ही अंगूर और वह डीएनए विभाग में काम नहीं करता है। अंजन को न तो नाशपाती पसंद है और न ही अमरूद और वह अमर के साथ काम नहीं करता है। अमरीश और अमर एक ही विभाग में कार्य नहीं करते हैं। अमरावती को संतरा पसंद नहीं है।