नीचे दिये गये गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से प्रत्येक प्रश्न का सबसे उचित उत्तर चुने |
समय का आदर करना ही उसका सदुपयोग करना है | जो व्यक्ति समय की सही किमत जान लेता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त कर पाता है | यह धन से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है | धन खोने पर वापस पाया जा सकता है परंतु बीता हुआ समय नहीं लौटाया जा सकता | छात्रों के जीवन में इसका अधिक महत्त्व है | जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की उंचाईयों को छू लेते हैं | चाणक्य, गाँधी जी, अशोक आदि ने समय का सदुपयोग कर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए | जीवन का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है | जो लोग इसके महत्त्व को नहीं समझ पाते, वे केवल हाथ मलते रह जाते है | हम चाहे विश्राम कर लें परंतु समय कभी विश्राम नहीं करता | समय के प्रति सजगता मानव जीवन के लिए उपयोगी है | अतः छात्रों को समय की कीमत पहचानकर इसका सार्थक उपयोग करना चाहिए |