Comprehension Passage

नीचे दिए गये गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से प्रत्येक प्रश्न का सर्वोत्तम उत्तर चुनें।

महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र के समान चिकित्सा के क्षेत्र में भी आना चाहिए। महिलाएं शरीर और स्वभाव दोनों ही रूप से इस कार्य के लिए उपयुक्त होती हैं। हमारे देश में कई जगह महिलाएं अक्सर बीमार और कमजोर रहती हैं। उनके बच्चे भी कुपोषण के कारण अकाल मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं। महिलाओं की इस तरह की समस्याओं का समाधान महिलाएं ही भली भांति कर सकती हैं। कुछ महिलाएं इस व्यवसाय को अपनाना तो चाहती है, पर उनके पति इस व्यवसाय को अपनी प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं मानते। इस तरह विवश होकर महिलाओं को चिकित्सा के व्यवसाय से विमुख होना पड़ता है। पतियों को समाज हित में अपने निरर्थक अहंकार की भावना का त्याग कर अपनी पत्नियों को चिकित्सा के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यदि पुरुष ऐसा कर सके तो समाज और परिवार दोनों का ही कल्याण होगा।

इनमें से कौन-सा 'विमुख' का विलोम शब्द है?

1
ओर 
2
एकाग्र 
3
सम्मुख
4
दो मुख 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation