Comprehension Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

यह देश तीर्थों का देश है जितने तीर्थ स्थान भारत में हैं उतने शायद ही किसी देश में हों। जब से भारत में आर्थिक तथा सामाजिक विकास की गति तेज हुई है तब से बड़े-बड़े उद्योग एवं कारखाने सामाजिक तीर्थों के रूप में प्रतिष्ठा पाने लगे हैं। जब किसी नई परियोजना का सूत्रपात होता है, तब नए भारत का एक स्वप्न साकार हो उठता है । आर्थिक तथा सामाजिक दृष्टि से भारत जितना आगे बढ़ रहा है, उतना ही वह अन्य देशों की दृष्टि में ऊँचा उठ रहा है। जब से भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश किया है तब से जनता के मन में आशाओं का संचार हो उठा है। आज भारत के विकास में नए-नए अध्याय जुड़ रहे हैं । 

'आर्थिक तथा सामाजिक दृष्टि से भारत जितना आगे बढ़ रहा है, उतना ही वह अन्य देशों की दृष्टि में ऊँचा उठ रहा है ।' वाक्य का आशय है 

1
भारत के आर्थिक तथा सामाजिक विकास के साथ संसार में उसका मान-सम्मान बढ़ रहा है। 
2
भारत के आर्थिक विकास के कारण उसकी गिनती विकसित देशों में हो रही है । 
3
भारत में सामाजिक विकास होने पर ही उसे अन्य देशों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
4
किसी भीं देश का मान-सम्मान उसके आर्थिक तथा सामाजिक ढाँचे पर निर्भर करता है। 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation