Comprehension Passage
अनुच्छेद पढ़कर, दिए गए सवालों के सही जवाब चुनिए :-
तमिलनाडु के प्रख्यात तमिल कवियों तथा साहित्यकारों ने मिलकर वानमबाड़ी (स्कैलार्क पक्षी का तमिल नाम) नाम से सशक्त कविता आंदोलन (1970 के लगभग) प्रारंभ किया। यह वानमबाड़ी पक्षी बहुत ऊँचाई तक आकाश में उड़ता है। यह उड़ते समय मधुर स्वर में गाता भी है। कवि भी उच्च एवं उदात्त भावों से युक्त कविता के गायक हैं। इसी कारण से उन्होंने इस आंदोलन को वानमबाड़ी नाम दिया। कालांतर में उन्होंने कोयंबत्तूर से वानमबाड़ी नामक एक मासिक पत्रिका का भी प्रकाशन शुरू किया। वानमबाड़ी आंदोलन के अधिकतर कवि मार्क्सवादी विचारधारा के थे। इस आंदोलन का प्रभाव तमिल – कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि सभी विधाओं पर पड़ा।
वानमबाड़ी आंदोलन का प्रभाव तमिल साहित्य के किन विधाओं पर पड़ा था ?
1
कहानी पर
2
सभी विधाओं पर
3
नाटक पर
4
कविता पर