Comprehension Passage

निर्देशः एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पाँच प्रश्न दिये गये है। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।

हमारे देश में अनेक जटिल समस्याएँ है जो देश के विकास में अवरोध उत्पन्न करती हैं। जनसंख्या वृद्धि भी देश की इन्हीं जटिल समस्याओं में से एक है। संपूर्ण विश्व में चीन के पश्चात्‌ भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। परंतु जिस गति से हमारे देश की जनसंख्या बढ़ रही है, वो दिन भी दूर नहीं जब हमारे देश की जनसंख्या चीन से भी अधिक हो जाएगी। हमारी जनसंख्या वृद्धि की दर का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् मात्र पाँच दशकों में यह 33 करोड़ से 400 करोड़ के आँकड़े को पार कर गई है। देश में जनसंख्या वृद्धि के अनेकों कारण हैं। इसके अतिरिक्त निर्धनता, अशिक्षा, रूढ़िवादिता तथा संकीर्ण विचार आदि जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। देश मे बाल-विवाह की पंरपरा प्राचीन काल से थी, जिसके फलस्वरूप भी जनसंख्या में वृद्धि हुई थी। शिक्षा का अभाव भी जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण हैं। देश में जनसंख्या वृद्धि की समस्या आज अत्यंत भयावह स्थिति में है जिसके फलस्वरूप देश को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। देश में उपलब्ध संसाधनों की तुलना में जनसंख्या अधिक होने का दुष्परिणाम यह है कि स्वतंत्रता के पाँच दशकों बाद भी लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही है। इन लोगों को अपनी आम भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। देश में बहुत से बच्चे कुपोषण के शिकार हैं जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि एक स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार रूप देना कितना दुष्कर कार्य है।

उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?

1
जनसंख्या वृद्धि : एक लाभ
2
जनसंख्या वृद्धि : एक जटिल समस्या
3
जनसंख्या वृद्धि : भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति
4
जनसंख्या वृद्धि : शिक्षा का अभाव

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation