Comprehension Passage

एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने।

भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। भारत के इतिहास में 15 जून 2005 का दिन अहम माना जाता हैं। इस दिन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पारित हुआ था। सूचना के अधिकार अधिनियम के अनुच्छेद 6(3) के अनुसार कोई भी लोक सूचना अधिकारी आपका आवेदन लेने से मना नहीं कर सकता है एक लोकतंत्र में पारदर्शी शासन व्यवस्था की यह निशानदेही होती हैं, कि उनके सभी नागरिकों को शासन व्यवस्था की सम्पूर्ण गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने का मौलिक अधिकार हो इस अधिकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जागरूक नागरिक को उनकी इच्छित सूचनाएँ आसानी से उपलब्ध करवाना हैं। सूचना प्राप्ति के इस एक्ट को संक्षिप्त में RTI अर्थात् राईट टू इनफार्मेशन भी कहा जाता हैं। स्वीडन पहला ऐसा देश था जिसने सूचना के अधिकार को लागू किया। स्वीडन में यह अधिकार प्रत्यक्ष संवैधानिक प्रावधानों के द्वारा 1766 में नागरिकों को सौंपा गया। सूचना का अधिकार कानून लागू होने के बाद भारत विश्व का 55 वाँ ऐसा देश हो गया है, जहाँ देशवासियों को कानून के माध्यम से किसी भी विभाग, केन्द्र अथवा परियोजना से किसी भी प्रकार का सूचना प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त हो गया है। 1992 में विश्व बैंक ने 'प्रशासन और विकास' नामक दस्तावेज जारी किया था। इसमें प्रशासन के सात पहलूओं या तत्वों का उल्लेख किया गया था। जिनमें से एक पारदर्शिता और सूचना भी था। केन्द्र सरकार के सभी विभागों के लिए 629 डाकघरों को केन्द्रीय सहायक लोक सूचना अधिकारी बनाया गया है। यह लोक प्रशासन में गोपनीयता के विपरीत है।

किस देश में सबसे पहले इस अधिकार को लागू किया गया था?

1
रूस
2
भारत
3
जापान
4
स्वीडन

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation