निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
भाषा मानव समाज के लिए सामाजिक संपत्ति के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भाषा का प्रमुख कार्य संप्रेषण है। मनुष्य एक दूसरे से बातचीत करते समय शब्दों और अभिव्यक्तियों का प्रयोग करता है, जिनसे वह अपनी बात को दूसरों को बता सके, उसके विभिन्न प्रयोजन सिद्ध हो सकें। भाषा मानव उच्चारणाव्यय से उच्चरित यादृच्छिक ध्वनि प्रतीकों की वह संरचनात्मक व्यवस्था है, जिसके द्वारा समाज विशेष के लोग आपस में विचार विनिमय करते हैं तथा अपने वैयक्तिक और सामाजिक व्यक्तित्व, विशिष्टता तथा अस्मिता के सम्बन्ध में जाने अनजाने जानकारी देते हैं।
भाषा के विविध रूप होते हैं। राजभाषा, राष्ट्रभाषा, राज्यभाषा, प्रादेशिक भाषा, संपर्क भाषा और अंतर्राष्ट्रीय भाषा। प्रत्येक भाषा के शब्दों का अलग - अलग उच्चारण होता है। भारत संघ की राजभाषा क्या हो? इस विषय पर वाद - विवाद, तर्क - वितर्क और गंभीर विचार - मंथन हुआ। सभी मतों पर विचार करने के बाद तय हुआ कि राष्ट्रीय एकता की सशक्त भूमिका निभाने वाली हिंदी भाषा को ही राजभाषा बनाया जाए।
भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने अपने नाटक 'भारत दुर्दशा' में कहा था - निज भाषा अहै सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के मिटै न हिय को शूल। भारतेन्दु ने स्पष्ट रूप से कहा था कि सारी दुनिया का ज्ञान - विज्ञान, कला, शिक्षा आदि अर्जित कीजिये और अपनी भाषा में उसे व्यक्त करके अपनी भाषा और समाज को समृद्ध कीजिये।
निम्नलिखित में कौन सा विकल्प विषम शब्द है?