Comprehension Passage
प्रश्न के उत्तर निम्नांकित गद्यावतरण के आधार पर दीजिए।
किसी देश की संस्कृति को जानने के लिए वहाँ के (1)________ का पूरा अध्ययन नितांत आवश्यक है। साहित्य किसी देश तथा जाति के विकास का प्रतीक है। साहित्य से उस जाति के धार्मिक विचारों, सामाजिक संगठन, ऐतिहासिक घटनाचक्र तथा राजनीतिक परिस्थितियों का प्रतिबिंब मिल जाता है। भारतीय संस्कृति के मूल आधार हमारे साहित्य के (2)_______ ग्रंथ-रत्न हैं, जिनके विचारों से भारत की आंतरिक (3)______ का ज्ञान हो जाता है। हमारे देश की बाहरी विविधता भारतीय (4)______ के रूप में बहनेवाली विचार और संस्कृति की एकता को ढक लेती है। वांग्मय की (5)________ एक है, पर वह अनेक भाषाओं, रूपों तथा परिस्थितियों में हमारे सामने आती है।
रिक्त स्थान (2) की पूर्ति 'कीमती' के पर्यायवाची शब्द से कीजिए।
1
अतुल्य
2
अमूल्य
3
दुर्मूल्य
4
बाहुल्य