Comprehension Passage
नीचे दिए गए गद्य में कुछ शब्द छोड़ दिए गए हैं और प्रत्येक रिक्त स्थान के चार विकल्प दिए गए हैं। इन चारों में से कौन सा विकल्प रिक्त स्थान की पूर्ति करेगा-
भारतीय संविधान में सरकार के अधिकारियों के (1) ______ एवं नागरिकों के (2) ______ के बारे में विस्तार से बताया गया है। विशेष बात यह है कि देश की स्वतंत्रता के पश्चात संविधान सभा के सदस्य ही देश की संसद के प्रथम (3) _______ बने थे। देश की संविधान सभा का चुनाव भारतीय (4) _______ के निर्माण के लिए ही किया गया था। भारतीय संविधान के अनुसार केंद्रीय कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति होता है। भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का (5) _______ 19 जुलाई 1946 को किया गया था।
रिक्त (4) के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
1
अविश्वसनीय
2
प्रमुख
3
संविधान
4
स्वदेश