Comprehension Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

पूर्व प्राथमिक स्तर के दौरान बच्चों के भौतिक और मानसिक विकास में बहुत बड़े परिवर्तन होते हैं। निर्भरता और असहायपन की स्थिति से बच्चे धीरे - धीरे मुक्त होने लगते हैं और जिज्ञासु विद्यार्थी बन जाते हैं। जैसे - जैसे उनका शारीरिक विकास सामाजिक और सांस्कृतिक संकेतों के साथ प्रतिक्रिया करने लगता है, वैसे - वैसे उनका स्नायुतंत्र परिपक्व होता जाता है और संज्ञानात्मक अनुभवों की संवृद्धि होती जाती है। वे धीरे - धीरे कल्पना करना और काम करने के तरीके खोजना प्रारंभ करते हैं। वे रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करने लगते हैं। अपने हस्तकौशल द्वारा वस्तुओं को अपने ढंग से काम लायक बना लेते हैं। बच्चों की यह अवस्था भाषा विकास की अवस्था होती हैं। इस समय वे कई प्रतीकों और अहं केन्द्रित सोच की ओर प्रवृत्त होते हैं। इस अवस्था में वे कुछ काल्पनिक खेल भी खेलने लगते हैं।

गद्यांश में पूर्व प्राथमिक स्तर के बच्चों द्वारा किस तरह के खेल खेलने का उल्लेख आया है ?

1
वास्तविक खेल
2
काल्पनिक खेल
3
सामूहिक खेल
4
एकल खेल

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation