Comprehension Passage

शहर उस स्‍थान को कहते हैं जहाँ प्रमुख आर्थिक क्रियाओं में कृषि का कोई स्‍थान नहीं होता है। जब भोजन का उत्‍पादन इतना अधिक होने लगा कि उससे अन्‍य आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलने लगा तो शहरों का विकास हुआ। शहर हमेशा से कई गतिविधियों का केंद्र हुआ करते हैं; जैसे राजनीतिक सत्ता, प्रशासनिक तंत्र, उद्योग धंधे, धार्मिक संस्‍थाएँ और बौद्धिक गतिविधियाँ। औद्योगिक क्रांति के कई दशक बाद भी अधिकांश पश्चिम देश ग्रामीण परिवेश वाले ही थे। ब्रिटेन में शुरू के औद्योगिक शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन करके आये थे। 1750 आते आते इंग्‍लैंड और वेल्‍स के हर नौ में से एक व्‍यक्ति लंदन में रहता था। लंदन एक बड़ा शहर था जहाँ की जनसंख्‍या 675,000 थी। 1810 से 1880 के बीच लंदन की 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई; मतलब चार गुनी हो गई। लंदन में कोई बड़ी फैक्‍टरी नहीं थी। इसके बावजूद लंदन पलायन करने वालों की मुख्‍य मंजिल हुआ करता था। लंदन के डॉकयार्ड में रोजगार के काफी अवसर थे। इसके अलावा लोगों को कपड़ा, जूते, लकड़ी, फर्नीचर, मेटल, इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग और प्रेसिजन इंस्‍ट्रूमेंट में भी काम मिलता था।

प्रथम विश्व युद्ध (1914-1919) के दौरान लंदन में कार और इलेक्ट्रिकल उत्‍पादों का बनना शुरू हुआ। इससे लंदन में बड़े कारखानों की शुरूआत हुई। कुछ समय बीतने के बाद, लंदन में रोजगार के कुल अवसरों का एक तिहाई इन बड़े कारखानों में मौजूद था। लंदन शहर के आकार में बढ़ोतरी के साथ यहाँ अपराध में भी बढ़ोतरी हुई। एक अनुमान के अनुसार 1870 के दशक में इस शहर में लगभग 20,000 अपराधी रहते थे। जिन लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता था उनमें से कई छोटे मोटे अपराध करने लगते थे। कई बार यह भी होता था कि किसी कारखाने में कम वेतन पर काम करने की बजाय अपराध करके बेहतर कमाई हो जाती थी। युद्ध के दौरान कई महिलाओं की नौकरी चली गई। ऐसी महिलाओं को अपना गुजर बसर करने के लिये दूसरों के घरों में चौका बरतन करने को मजबूर होना पड़ा। कई महिलाओं ने दूसरे कामों के लिये अपना घर किराये पर देना शुरू किया। कई गरीब बच्‍चों को उनके माँ बाप द्वारा कम पगार वाले कामों पर लगा दिया गया। उसके बाद 1870 में कम्‍पल्‍सरी एजुकेशन एक्‍ट पास हुआ और 1902 में फैक्‍टरी एक्‍ट पास हुआ। इन कानूनों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि छोटे बच्‍चों को कारखानों में काम न करना पड़े। गाँवों से आने वाले आप्रवासियों के कारण शहर में आवास की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गई। इन लोगों को फैक्‍टरी या वर्कशॉप की तरफ से आवास की सुविधा नहीं मिलती थी। चार्ल्‍स बूथ (लिवरपूल के जहाज मालिक) ने 1887 में एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुताबिक लंदन में 10 लाख लोग गरीब थे। यह उस समय के लंदन की आबादी का बीस प्रतिशत था।

उपर्युक्‍त गद्यांश को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्‍न का उत्‍तर बताइए।

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में क्‍या बनना शुरू हुआ?

1
साईकिल एवं बग्‍घी
2
कार एवं इलेक्ट्रिकल उत्‍पाद
3
गोला-बारूद
4
बंदूक और गोली

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation