Comprehension Passage

इस गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चार विकल्पों में से प्रत्येक प्रश्न का सर्वोत्तम उत्तर चुनें।

प्रातःकाल सड़क पर भ्रमण करने के लिए युवा, बच्चे, वृद्ध तथा स्त्रियाँ निकल पड़े हैं। कुछ लोग बाग़ में भी टहलते हैं। कुछ ग्रामीण दूध और फल तथा सब्जी लेकर शहर की ओर जाते हुए नज़र आते हैं। 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है' अंग्रेजी भाषा का यह कथन सत्य सिद्ध होता है। यदि शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है, तो मस्तिष्क भी मंद एवं बीमार होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार भोजन बहुत आवश्यक होता है, उसी प्रकार व्यायाम की भी आवश्यकता होती है। प्रातःकाल भ्रमण करने से भी शरीर स्वस्थ एवं कांतिमय बना रहता है। प्रातः काल भ्रमण का अर्थ है - प्रातःकाल के समय घूमना या सैर करना। 'प्रातःकाल का समय' का अर्थ है- सूर्य उदय होने से पूर्व का समय, अर्थात् जब रात का अँधेरा मिटने लगता भ्रमण का अर्थ है, धीरे-धीरे चहलकदमी करते हुए टहलना, भ्रमण का अर्थ दोड़ना भी नहीं है। ठीक ढंग से अपनी उम्र के अनुसार घूमना ही भ्रमण है, इसमें न तो बहुत ही धीमी गति से चलना होता है और न ही बहुत तेज़ गति से। प्रातःकाल के भ्रमण में इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है, कि घूमने के लिए ऐसे स्थानों का चुनाव किया जाए, जो धूल से रहित हों तथा पेड़-पौधों से युक्त हों। इससे वहाँ का वातावरण और वायु स्वच्छ रहती है।

अनुच्छेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन के बाद किसकी आवश्यकता है?

1
खूब सारा पानी पीना चाहिए
2
आलसी होने की
3
व्यायाम की
4
कुछ काम न करने से

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation