Comprehension Passage
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
हर वर्ष जुलाई के महीने में वर्षा की रिमझिम शुरू हो जाती है। देशभर में इन दिनों अनेक तीज-त्योहारों और मेलों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। वन महोत्सव भी इसी मौसम में मनाया जाता है। भारत जैसे विशाल देश के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है। इससे न केवल धरती की सुंदरता बढ़ती है बल्कि जलवायु और मौसम पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आर्थिक दृष्टि से ये हमारे लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि जहाँ वृक्ष अधिक होते हैं, वहाँ वर्षा भी अधिक होती है। ऐसे देश में, जहाँ बार - बार सूखे और बाढ़ का प्रकोप रहता है, वृक्षों का होना बहुत ज़रूरी है। जिन क्षेत्रों में बेरहमी से वृक्ष काट डाले गए हैं, वहाँ बाढ़ का प्रकोप भी बहुत बढ़ गया है।
वृक्षों की अधिकता ः
1
अधिक सर्दी लाती है
2
अधिक वर्षा लाती है
3
खरपतवार उगाती है
4
ज़मीन को बर्बाद करती है