Comprehension Passage

एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पो में से सही विकल्प चुने।

समाचार-पत्र सूचना का विश्वसनीय सस्ता और सहज उपलब्ध साधन है। यह प्रतिदिन देश-विदेश के समाचारों एवं अन्य विविध सूचनाओं के साथ घर-घर पहुँच जाता है। इसका महत्व इसी से ज्ञात होता है कि यह प्रत्येक शिक्षित व्यक्ति के जीवन का अंग बन चुका है। “उदंत मार्तंड” कोलकाता से प्रकाशित होने वाला पहला हिंदी समाचार-पत्र था। इसके पश्चात् प्रजामित्र, भारतमित्र और बंगवासी आदि समाचार पत्रों का प्रकाश हुआ। आज हिंदी के समाचार पत्र सबसेअधिक प्रकाशित होते हैं। समाचार पत्रों के अनेक रूप हैं-दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक इनके प्रकाशन की प्रक्रिया जटिल होती है। विज्ञान के नित नए आविष्कारों से समाचार पत्रों के प्रकाशन में क्रांति आ गई है। ये दिन चढ़ते ही घर-घर में पहुँच जाते हैं। ये फुटपाथों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध होते हैं। समाचार पत्र समाचारों की जानकारी के सर्वोत्तम साधन हैं। रेडियो और टेलीविज़न से समाचारों की जानकारी मिल जाती है परंतु उन्हें जानने का समय निर्धारित होता है। उन्हें केवल सुना या देखा जा सकता है। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को सुविधानुसार पढ़ा जा सकता है। इनका रूप लिखित होता है। इनमें स्थायित्व होता है। ये केवल एक दिन के लिए ही उपयोगी नहीं होते अपितु इन्हें विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। समाचार पत्रों में मात्र समाचार ही प्रकाशित नहीं होते अपितु जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सूचनाएँ भी प्रकाशित होती हैं।

कौन-से समाचार पत्र सबसे अधिक प्रकाशित होते हैं?

1
हिन्दी
2
अंग्रेजी
3
बंगाली
4
उर्दू

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation