Comprehension Passage
निर्देश: काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नो के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए-
देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।
सूरज हमें रोशनी देता है, हवा नया जीवन देती है।
भूख मिटाने को हमें सब की, धरती पर होती खेती है।
औरों का भी हित हो जिसमें, हम ऐसा कुछ करना सीखें।
पथिकों को जलती दुपहर में, पेड़ सदा देते हैं छाया।
खुशबू भरे फूल देते हैं, हम को नए फलों की माया।।
त्यागी तरूओं के जीवन से, हम भी तो कुछ जीना सिखें।।
जो अनपढ़ हैं, उन्हें पढ़ाएं, जो चुप हैं, उन को वाणी दें।
जो पिछड़ा है, उसे बढ़ाएं, प्यासी मिट्टी को पानी दें।
हम मेहनत के दीप जलाकर, नया उजाला करना सीखें।
उपर्युक्त पद्यांश के संदर्भ में अनपढ़ व्यक्तियों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
1
उन्हें पढ़ाएं
2
उन्हें शिक्षित करें
3
उन्हें पढ़ाएं, उन्हें शिक्षित करें
4
उन्हें पैसे कमाने की कला बतलाए
5
उत्तर नहीं देना चाहते