Comprehension Passage
निम्न पद्यांश का अध्ययन कीजिए तथा प्रश्न का सही विकल्प चुनिए:
जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास
पृथ्वी घूमती हुर्ड आती है उनके बेचैन पैरों के पास
जब वे दौड़ते हैं बेसुध
छतों को भी नरम बनाते हुए
दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुए
जब वे पेंग भरते हुए चले आते हैं
डाल की तरह चमकीले वेग से अकसर
छतों के खतरनाक किनारों तक
उस समय गिरने से बचाता है उन्हें
सिर्फ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीत
पतंगों की धड़कती ऊँचाइयाँ उन्हें थाम लेती है महज़ एक धागे के सहारे
पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं अपने रंधों के सहारे
अगर वे कभी गिरते हैं छतों के खतरनाक किनारों से और बच जाते हैं
तब तो और भी निडर होकर सुनहले सूरज के सामने आते हैं
पृथ्वी और भी तेज़ घूमती हुई आती है।
उनके बेचैन पैरों के पास।
"जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास।" इस पंक्ति में बच्चों की किस स्वाभाविकता का वर्णन है?
1
कोमलता व चंचलता
2
लगाव व हर्ष
3
लालिमा व लचीलापन
4
चंचलता व रुदन
5
अनुत्तरित प्रश्न