Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

किसी भी राष्ट्र के लिए एकता बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय एकता के अभाव में राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। चाहे विकास कार्यों पर कितना ही व्यय किया जाए, विश्व की समस्याओं से स्वयं को बचाने का प्रयास किया जाए, कोई भी कार्य उस समय तक सफल नहीं हो सकता जब तक देश में भावात्मक एकता स्थापित नहीं हो जाती। हमारे देश में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं- हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन आदि। इन सभी के धार्मिक विश्वास अलग-अलग होते हुए भी सभी भारतीय हैं। भारतीय संविधान के अनुसार प्रत्येक भारतीय को समान अधिकार दिए गए हैं और यह भी कहा गया है कि धर्म के आधार पर उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। लेकिन जब व्यवहार में विभिन्न मतावलंबियों के बीच भेदभाव किया जाता है या राजनैतिक एवं धार्मिक संगठन निहित स्वार्थों के लिए एक धार्मिक समुदाय को दूसरे धार्मिक समुदाय के विरुद्ध भड़काने का कार्य करते हैं तो इससे सांप्रदायिकता का जन्म होता है।

कोई भी कार्य कब तक सफल नहीं हो सकता?

1
जब तक देश में नकारात्मक एकता स्थापित नहीं होती 
2
जब तक देश में उद्योग स्थापित नहीं होते 
3
जब तक देश में भावात्मक एकता स्थापित नहीं होती 
4
उपर्युक्त में से एक से अधिक 
5
उपर्युक्त में से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation