Comprehension Passage
निर्देश: अब मानव प्रहरियों का स्थान बहुत हद तक ....(1)… प्रहरियों ने ले लिया है जो मानव से कहीं अधिक ....(2)…, त्रुटिहीन और क्षमतावान् हैं। आधुनिक प्रहरियों में रेडार, सौनार, लौरान, शौरान आदि विशेष उल्लेखनीय हैं। यहाँ रेडार का वर्णन किया जाता है।
रेडार का उपयोग द्वितीय विश्वयुद्ध में ....(3)… हुआ। ‘रेडार’ शब्द ‘रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग के प्रथम अक्षरों से बना है। इसका अर्थ यह भी है कि किसी भी रेडार से एक निश्चित क्षेत्र के अंदर ही ...(4)… की स्थिति ज्ञात की जा सकती है। यदि जहाज उस ‘रेंज’ से बाहर है तो पता नहीं लगाया जा सकता। रेडार एक अति ....(5)… व महत्त्वपूर्ण प्रहरी है, जिसमें विद्युत चुंबकीय तरंगों की मदद से उड़ते हुए शत्रु के विमानों की सही स्थिति का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
दिए गए विकल्पों में से रिक्त स्थान (2) के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।
1
सजग
2
स्वाबलंबी
3
समृद्ध
4
सावधानी