Comprehension Passage
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके सही उत्तर दीजिये।
“आधुनिक काल में शब्द समूह में भी विशेष परिवर्तन हुए। इधर अंग्रेजी शब्द बहुत अधिक आ गए। वे हमारी भाषा का अंश बन गए। 1900 के बाद छायावादी काव्य में तत्सम शब्दों का प्रयोग बढ़ता गया। इसके मूल में सांस्कृतिक उत्थान, ब्रह्मसमाज, आर्यसमाज तथा बांग्ला का प्रभाव था। परिणामतः गद्य का शब्द भण्डार भी संस्कृतनिष्ठ हो गया। 1936 के बाद प्रगतिवादी विचारधारा ने हमारी धारा को ग्रामोन्मुख कर दिया। परिणामतः ग्रामीण शब्द, आँचलिक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियाँ खड़ी बोली के अंग बनने लगे। आजादी के बाद पारिभाषिक शब्द हिंदी में बनने लगे। अनेक अंतर्राष्ट्रीय शब्द अपनाए गए। हमारा शब्द-समूह समृद्ध होता चला गया।”
आजादी के बाद हिंदी भाषा में क्या परिवर्तन दिखाई दिए?
1
पारिभाषिक एवं अंतर्राष्ट्रीय शब्द अपनाए गए।
2
मुहावरे-लोकोक्तिपरक भाषा बन गई।
3
बंगला भाषा के शब्दों को अपनाये गए।
4
उपर्युक्त में से एक से अधिक
5
उपर्युक्त में से कोई नहीं