Comprehension Passage

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

गंगा का हमारे देश के लिए बहुत अधिक महत्त्व है। गंगा नदी भारत के तीन राज्यों से होकर गुजरती है, ये हैं - उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल। भारत के इस मध्यम भाग को "गंगा का मैदान” कहा जाता है। यह प्रदेश अत्यधिक उपजाऊ, संपन्न एवं हरा - भरा है जिसका श्रेय गंगा को ही है। इन राज्यों में कृषि उपज से संबंधित तथा कृषि पर आधारित अनेक उद्योग-धंधे भी फैले हुए हैं जिनसे लाखों लोगों की जीविका तो चलती ही है राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है। पेयजल भी गंगा एवं उसकी नहरों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। यदि गंगा न होती तो हमारे देश का एक महत्त्वपूर्ण भाग बंजर तथा रेगिस्तान होता। इसलिए गंगा उत्तर भारत की सबसे पवित्र एवं महत्त्वपूर्ण नदी है। गंगा नदी भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न अंग है। भारत के प्राचीन ग्रंथों जैसे - वेद - पुराण, महाभारत आदि में गंगा की पवित्रता का वर्णन है। भारत के अनेक तीर्थ गंगा के किनारे पर ही स्थित हैं।

गंगा नदी भारत के किन तीन राज्यों से गुजरती है ?

1
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान
2
उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल
3
उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल
4
उपर्युक्त में से एक से अधिक
5
उपर्युक्त में से कोई नहीं

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation