मिथक के संबंध में उचित कथन है-
A. मिथक संपूर्ण मानवता के शताब्दियों में सारभूत अनुभव-पुंज हैं और अवचेतन में सुषुप्त होने के बावजूद कई क्षेत्रों में हमारा प्रत्यक्षाप्रत्यक्ष रूप नियमन करते हैं।
B. मिथक में ज्ञानेन्द्रियों के जटिल और वैविध्यपूर्ण आद्य अनुभव पुंज निहित नहीं होते हैं।
C. बच्चन सिंह के अनुसार मिथकों से अतिप्राकृत तत्त्व, अनुष्ठान, आख्यान, बिंब और प्रतीक इन पाँच तत्त्वों को ग्रहण किया जा सकता है।
D. हिंदी में मिथक के लिए पुरावृत्त, पुराकथा और पुराख्यान आदि शब्द प्रयुक्त होते हैं।
E. समाजशास्त्रियों के अनुसार मिथक सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण तथा संचालन के लिए नहीं गढ़े जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
1
केवल A, B, C
2
केवल B, C, D
3
केवल A, C, D
4
केवल B, D, E