Teaching UGC NET Mock Test Series 2025 (Paper 1 & 2) हिन्दी साहित्य हिन्दी साहित्य का इतिहास आधुनिक काल
बिंब और प्रतीक पर आधारित इन कथनों पर विचार कीजिए:
A. बिंब केवल संकेत करता है जबकि प्रतीक उसे प्रत्यक्ष या संवेद्य और ग्राह्य बना देता है।
B. बिंब किसी अप्रस्तुत वस्तु का मानसिक या काल्पनिक रूप है।
C. अर्थ की स्पष्टता के समान ही, भाव की सम्प्रेषणा एवं उत्तेजना में बिंब विधान का मुख्य हाथ रहता है।
D. विभिन्न संवेदनाओं के बीच चुनाव करने की प्रक्रिया का ज्ञान प्रतीक-विधान में संभव नहीं है।
E. प्रतीक द्वारा प्रायः सूक्ष्म एवं विशिष्ट अनुभूतियों को सहज ग्राह्य बनाने का प्रयत्न किया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
1
केवल A, D और E
2
केवल B, C और E
3
केवल C, D और E
4
केवल A, C और E