निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
A. साहित्य को जनजीवन के समीप लाने का श्रेय भारतेंदु युग के निबंधों को जाता है।
B. विचार प्रधानता और गंभीर मनोभावों का विवेचन द्विवेदी युग के निबंधों की विशेषता है।
C. छायावाद युग के निबंध केवल ललित निबंध की श्रेणी में आते हैं।
D. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने केवल विचार-प्रधान निबंध ही लिखे हैं।
E. कुबेरनाथ राय ललित निबंधकार हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
1
केवल A, B, C, D
2
केवल A, E
3
केवल A, B
4
केवल A, B. E