पाश्चात्य काव्यशास्त्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से सही कथन कौन सा/से है हैं?
A. अरस्तू ने त्रासदी के 6 अनिवार्य अंग स्वीकार किए कथानक, चरित्र, पदावली, विचार, गीत, संगीत व्यवस्था।
B. कॉलरिज ने कल्पना के 2 भेद माने मुख्य कल्पना तथा गौण कल्पना। दोनों में अंतर परिणाम एवं कार्यप्रणाली के स्तर पर होता है।
C. इलियट ने परंपरा और व्यक्ति प्रज्ञा निबंध में घोषणा की 'कविता कवि व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व से पलायन है।
D. आई. ए. रिचर्ड्स ने वृत्तियों को दो वर्गों में बाँटा - अनुकूल एषणा एवं आनुपातिक एषणा।
E. प्रेक्टिकल क्रिटिसिज्म में अर्थ विचार करते हुए रिचर्ड्स ने चार प्रकार के अर्थों का उल्लेख किया - वाच्यार्थ, भावना, बोधय के प्रति अभिवृत्ति, अभिप्राय।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
1
केवल B, C एवं E
2
केवल B, D एवं E
3
केवल A, B एवं C
4
केवल C, D एवं E