सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए-
| सूची-I | सूची-II |
| A. निज अमर प्रणय-स्वर मदिरा से भर दे फिर नव-युग की प्याली! |
I. महादेवी वर्मा |
| B. वह रहस्यमयी व्यक्ति अब तक न पाई गई मेरी अभिव्यक्ति है। |
II. सुमित्रानंदन पंत |
| C. यह वह विश्वास, नहीं जो अपनी लघुता में भी काँपा, वह पीड़ा जिसकी गहराई को स्वयं उसी ने नापा। |
III. मुक्तिबोध |
| D. सुधि मेरे आगम की जग में सुख की सिहरन हो अंत खिली! |
IV. अज्ञेय |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
1
A-I. B-II, C-III, D-IV
2
A-II, B-III, C-IV, D-I
3
A-III, B-I, C-IV, D-II
4
A-IV, B-II, C-I, D-III